नहर के पानी के इंतजार में किसान, बोनी हो रही पीछे

रीवा:धान की फसल कटने के बाद किसान खेत में पलेवा लगाने के लिये पानी का इंतजार कर रहा है और अभी बाणसागर डैम की नहरो में पानी नही छोड़ा गया है. लिहाजा पानी न मिलने के कारण गेंहू की बोनी पीछे हो रही है.किसानो की लगातार मांग के चलते क्योटी कैनाल में पानी दे दिया गया है. लेकिन अपर पुर्वा नहर में अभी पानी नही छोड़ा गया है. दरअसल कई जगह नहर की मरम्मत की जा रही है जिसके चलते पानी नही छोड़ा गया है.

उम्मीद है कि अगले सप्ताह से पानी छोड़ दिया जाएगा. धान की कटाई के बाद बोनी की तैयारी किसानो ने शुरू कर दी है. नहरो में पानी न होने से रवी सीजन बोनी के लिये पलेवा नही लग पा रहा है और धीरे-धीरे बोनी पीछे होती जा रही है. क्योटी कैनाल एवं अपर पुर्वा नहर में पानी को लेकर कई बार किसानो ने अधिकारियों से मांग की और ज्ञापन तक सौपा.

जिसके बाद क्योटी कैनाल में पानी छोड़ा गया लेकिन रिसाव के कारण पानी बंद करना पड़ा. हालाकि अब पुन: पानी छोड़ दिया गया है. जबकि अपर पुर्वा कैनाल में अभी तक पानी नही छोड़ा गया है जिसके चलते रीवा पश्चिमी क्षेत्र के किसानो को पानी नही मिल रहा है. सैकड़ो किसान नहर के पानी के इंतजार में बैठे हुए है. पानी मिलने के बाद ही पलेवा लगेगा और गेंहू की बोनी हो पाएगी. अपर पुर्वा नहर की मरम्मत चल रही है, काम पूरा होते ही पानी छोड़ दिया जायेगा.
क्योंटी कैनाल में छोड़ा गया है पानी: अधीक्षण यंत्री
प्रभारी अधीक्षण यंत्री जल संसाधन मनोज तिवारी ने बताया कि क्योटी कैनाल में पहले पानी छोड़ा गया था. रिसाव के कारण कुछ दिन के लिये पानी बंद करना पड़ा और अब पुन: पानी छोड़ दिया गया है और पुर्वा नहर में 30 नवम्बर के बाद पानी छोड़ दिया जाएगा, कई जगह मरम्मत का कार्य चल रहा है.

Next Post

स्कूल के बजाय डीईओ एवं अन्य कार्यालयों में अटैच है शिक्षक

Fri Nov 28 , 2025
रीवा:बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने के लिये हर संभव प्रयास शिक्षा विभाग करता है. लेकिन रीवा में परीक्ष परिणाम संतोष जनक नही रहता. कक्षाओं में पढ़ाने वाले शिक्षक गैर शिक्षकीय कार्य में लगे है. दूसरो शब्दो में कहे तो जुगाड़ कर कार्यालयों में अटैच है. शासकीय कार्य की आड़ […]

You May Like