चुरहट विधायक को सीधी में विवि स्थापना के लिए आज सौंपा जाएगा ज्ञापन

सीधी:पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया को जिले के संजय गांधी कॉलेज सीधी, जीडीसी कॉलेज सीधी एवं अन्य कॉलेज के छात्र- छात्राओं द्वारा सीधी जिले में विश्वविद्यालय स्थापना हेतु 12 अगस्त मंगलवार को उनके गृह ग्राम शिवराजपुर चुरहट पहुंच कर ज्ञापन सौंपा जायेगा।

ज्ञात हो कि सीधी जिले में विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर जिले के छात्र- छात्राओं के द्वारा लगातार पिछले पांच- छः वर्षों से इस पवित्र कार्य हेतु सभी जनप्रतिनिधियों से मिल रहे हैं।उक्त सूचना छात्र इन्द्रलाल पटेल ने देते हुए छात्रों से सम्मिलित होने के लिए अपील की।

Next Post

पैक्स समितियों और प्राइवेट दुकानों में पर्याप्त उर्वरक

Tue Aug 12 , 2025
सतना: कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने उप संचालक कृषि को पैक्स समितियों और प्राइवेट दुकानों में उर्वरकों के स्टॉक की जानकारी सार्वजनिक करने के निर्देश दिए हैं। जिले की 14 पैक्स सोसायटियों में 178.65 एमटी यूरिया उपलब्ध है, जबकि 47 प्राइवेट दुकानों व होलसेलरों के पास 693 एमटी यूरिया […]

You May Like