बरेठा चौकी परिसर में पुलिस अधिकारियों और स्कूली बच्चों ने किया पौधारोपण

मालनपुर: ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन में सोमवार को थाना महाराजपुरा की बरेठा चौकी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और शिवाजी पब्लिक स्कूल एवं बचपन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व) डॉ. शिवेश सिंह बघेल उपस्थित रहे। उनके साथ नगर पुलिस अधीक्षक महाराजपुरा नागेंद्र सिंह सिकरवार, रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल और बरेठा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रोहित सिंह भदौरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बच्चों को समझाया पेड़ों का महत्व :
कार्यक्रम में दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों के साथ पौधे लगाए। अधिकारियों ने बच्चों को पेड़ों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता के बारे में बताया। साथ ही पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
अतिथियों का किया सम्मान : शिवाजी पब्लिक स्कूल एवं बचपन इंटरनेशनल स्कूल के संचालक दिनेश सिंह परिहार उर्फ बंटू ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें शॉल, श्रीफल और भगवान श्रीराम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर चौकी क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, पत्रकार, एमपीआरडीसी के अधिकारी, बरेठा टोल की ओर से अमित सिंह राठौर, ओमवीर सिंह भदौरिया और टोल प्लाजा के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस, शिक्षण संस्थानों और आमजन ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी का संदेश दिया।

Next Post

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 548 अंक उतरा

Mon Oct 12 , 2026
मुंबई, 12 अक्टूबर (वार्ता) दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 547.65 अंक (0.76 प्रतिशत) लुढ़ककर 71,924.68 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 157.10 अंक यानी 0.70 प्रतिशत टूटकर 22,363.35 अंक पर आ गया। दोनों सूचकांकों […]

You May Like

Play sound