ईरान के बाद अब ट्रंप के निशाने पर आया इराक, नूरी अल-मलिकी को पीएम बनाया तो नहीं मिलेगी अमेरिकी मदद

वॉशिंगटन/बगदाद | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्य पूर्व के समीकरणों को बदलते हुए अब इराक को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि इराक में अमेरिका की इच्छा के विरुद्ध प्रधानमंत्री का चुनाव किया गया, तो भविष्य में उसे किसी भी प्रकार की अमेरिकी सहायता नहीं मिलेगी। यह तीखा बयान इराक के पूर्व प्रधानमंत्री नूरी अल-मलिकी के फिर से सत्ता में लौटने की चर्चाओं के बीच आया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि मलिकी का दोबारा चुना जाना एक बड़ी गलती होगी, क्योंकि उनके पिछले कार्यकाल में देश गरीबी और अराजकता की ओर धकेल दिया गया था।

विवाद की मुख्य जड़ इराक की संसद में सबसे बड़े शिया गुट ‘कोऑर्डिनेशन फ्रेमवर्क’ द्वारा नूरी अल-मलिकी का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए प्रस्तावित करना है। ईरान समर्थक माने जाने वाले मलिकी की उम्मीदवारी से वॉशिंगटन बेहद नाराज है। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में ‘MAKE IRAQ GREAT AGAIN’ का नारा देते हुए कहा कि यदि इराक को समृद्धि और स्वतंत्रता चाहिए, तो उसे “पागलपन भरी नीतियों” वाले नेताओं से दूर रहना होगा। यह बयान ऐसे समय में आया है जब मध्य पूर्व में युद्ध की स्थिति बनी हुई है और अमेरिकी युद्धपोत ईरान के करीब तैनात हैं।

नूरी अल-मलिकी इराक की राजनीति के सबसे प्रभावशाली और विवादित शिया नेताओं में से एक रहे हैं। 2006 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहते हुए उन पर इराक के विकास को बाधित करने और सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने के आरोप लगे थे। सद्दाम हुसैन के दौर में निर्वासन झेलने वाले मलिकी ने सत्ता में आने के बाद सद्दाम की फांसी पर हस्ताक्षर करने से भी इनकार नहीं किया था। वर्तमान में इस्लामिक दावा पार्टी के प्रमुख के रूप में उनकी सक्रियता ने अमेरिका की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि ट्रंप प्रशासन इसे इराक पर ईरान के बढ़ते नियंत्रण के रूप में देख रहा है।

Next Post

भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौत का आरोप, शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन

Wed Jan 28 , 2026
इंदौर:भागीरथपुरा क्षेत्र में उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद पहलवान खूबचंद पिता गन्नूदास की मौत के मामले ने बुधवार को तूल पकड़ लिया. अंत्येष्टि से पहले परिजनों ने भागीरथपुरा पुलिस चौकी के सामने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने के साथ ही बेटे […]

You May Like

मनोरंजन