स्कूल के बजाय डीईओ एवं अन्य कार्यालयों में अटैच है शिक्षक

रीवा:बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने के लिये हर संभव प्रयास शिक्षा विभाग करता है. लेकिन रीवा में परीक्ष परिणाम संतोष जनक नही रहता. कक्षाओं में पढ़ाने वाले शिक्षक गैर शिक्षकीय कार्य में लगे है. दूसरो शब्दो में कहे तो जुगाड़ कर कार्यालयों में अटैच है. शासकीय कार्य की आड़ में कार्यालयों में अटैच कर दिया जाता है और फिर वापस स्कूल नही जाते. कई ऐसे शिक्षक है जो वर्षो से अटैच के नाम पर कुर्सी पर बैठे हुए है.

अब सवल यह उठता है कि स्कूल में कौन पढ़ाए. जबकि साफ निर्देश है कि शिक्षक स्कूल में पढ़ाएगें न की कार्यालयों में अटैच होगे. जानकारी के मुताबिक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच है. रामजीत चतुर्वेदी रमसा, ममता शुक्ला रमसा, नवीन दुबे रमसा, शिवनाथ पटेल,रामराज शुक्ला विधानसभा, देवराज सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, रामकृष्ण तिवारी कोर्ट सेक्शन, शिवकुमार पांडे, अरुण शुक्ला, अविनाश गौतम, राम मणि मिश्रा, प्रभानंद पटेल, द्रोणाचार्य पांडेय परीक्षा सेक्शन, कमलापति त्रिपाठी, शिवेंद्र पांडेय सीएम हेल्पलाइन उक्त के अतिरिक्त आधा दर्जन भृत्य जिनकी पदस्थापना विभिन्न विद्यालयों में है लंबे समय से डीईओ कार्यालय में तैनात है.

वही विकासखंड शिक्षा अधिकारी रीवा कार्यालय में आर शरद पई, मयंक पांडेय, शिप्रा शर्राफ, परवीन बानो अरुण मिश्रा, राजेश उपाध्याय, अजीत सिंह है, डीपीसी कार्यालय रीवा में अशोक शुक्ला, अरविंद त्रिपाठी, श्रीमती सरोजिनी शुक्ला, रवि शंकर द्विवेदी लंबे समय से अटैच है. कलेक्टर कार्यालय एवं जेडी कार्यालय रीवा में भी कुछ शिक्षा का अटैच है इसके बावजूद स्कूल जाने वाले शिक्षकों पर अटेंडेंस जबरन ठोकने की कार्रवाई कर रहे हैं, डीईओ को चाहिए कि पहले अपने कार्यालय का ही संलग्नीकरण समाप्त करें इसके बाद स्कूल जाने वाले शिक्षकों को ही अटेंडेंस की बाध्यता दें

Next Post

ऑक्सीटोसिन के इस्तेमाल पर हाईकोर्ट सख्त, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और ग्वालियर कलेक्टर को नोटिस

Fri Nov 28 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में फल-सब्जियों और पोल्ट्री में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के दुरुपयोग को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट की एकलपीठ ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव संदीप यादव और ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान को अवमानना नोटिस जारी किया। अदालत ने पूछा कि 2013 में दिए गए आदेश के […]

You May Like

मनोरंजन