जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत नरसिंहपुर नगर निवासी एक ओएफके से रिटायर्ड कर्मचारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। दरअसल ठग ने फोन कर कहा कि आपके पार्सल में आपत्ति जनक ड्रग्स मिली है आपको गिरफ्तार करने इंस्पेक्टर आ रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट का ड र दिखाकर ठग ने रकम ऐंठ ली। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम राजकुमार त्यागी 81 वर्ष निवासी काली मंदिर के पीछे नरसिंह नगर रांझी ने लिखित शिकायत की कि वह ओएफके खमरिया से सेवा निवृत्त है। जब वह घर पर अकेला था तभी अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल नम्बर पर कॉल कर कहा आपके पार्सल में आपत्ति जनक ड्रग्स मिली है आपने नाम से खमरिया थाना में शिकायत हो गयी है आपको गिरफ्तार करने इंस्पेक्टर राणा आ रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट के डर से वे घर के किरायेदार प्रवीण सिंह को बुलाकर अपने मोबाइल से उसने गूगल पे के माध्यम से अलग अलग ट्रांजेक्शन क्रमश: 12220 रूपये, 4499 रूपये, 24800 रूपये, 8600 रूपये, 18000 रूपये उसके मोबाइल नम्बर भिजवाता गया।
पीटने की आवाजें सुन घबरा गए, पैसा खत्म तब जागी चेतना
पीडि़त के मुताबिक फोन में बातचीत के दौरान पीछे से किसी अन्य को मारने पीटने की आवाज आ रही थी जिससे वह घबरा गया और जैसे जैसे वो कहते गये वह वैसा करते गया। उसका दिमाग उस समय पर बिल्कल किसी बात को समझाने या तर्क करने की स्थिति में नहीं था। दोपहर लगभग 2 बजे के बाद जब पैसे खत्म हुये तो पीडि़त की कुछ चेतना जागी और यह कहकर फोन काट दिया कि जिस बच्चे से रकम डलवा रहा था वह चला गया कुछ देर बाद करूंगा। वह घर से बाहर निकल अपने पड़ोसी से चर्चा किया जिसने जानकारी दी कि आपको डिजिटल अरेस्ट किया गया है। उसकी पूरी पेंशन व अन्य जमा पूंजी निकाल ली गयी थी।
