
श्री केसी सुदर्शन जी के नाम से हायर सेकेंडरी स्कूल व पथरिया में 51 करोड़ की लागत से वायपास की मांग पर की घोषणा
नवभारत, न्यूज
पथरिया/हटा/दमोह.आज शिवरात्रि का दिन है, इस पवित्र स्थान पर संत जै-जै सरकार जी विराजमान है.अजबधाम आकर ऐसा लग रहा जैसे रेगिस्तान में शीतल जल और छांव मिल गई हो, यह क्षेत्र पथरिया का पहले फतेहपुर था, अब अजबधाम हो गया है. परमात्मा करे ऐसे कार्य हमारी सरकार रोज करें, बाबा महाकाल के दरबार में शीश झुककर आया हूं, हम देवी-देवताओं को भोग लगाते है, यह हमारी संस्कृति और परम्परा है, 56 भोग का अलग ही आनन्द है, भगवान भाव के भूखे होते है, उनकी कृपा भक्तो पर है. यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पथरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अजबधाम में महाशिवरात्री के पावन पर्व के अवसर पर श्रद्धालुजनों को संबोधित करते हुये कही. इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंच पर पहुंचकर मलुकपीठ श्री राजेन्द्र दास जी महाराज, श्री श्रवणआनंद सरस्वती जी महाराज, किशोरदास जी महराज गौरी कुंज, महंत श्री हरिदास सहित मौजूद संतो को नमन कर आर्शीवाद प्राप्त किया. इस दौरान जै-जै सरकार ने मुख्यमंत्री को साफा बांधकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया.
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दमोह जिले के पथरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अजबधाम बरी रोड स्थित हेलीपैड पहुंचने पर पशुपालन व डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास व धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी, सांसद राहुल सिंह लोधी, पूर्व वित्त मंत्री व दमोह विधायक श्री जयंत कुमार मलैया, मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसमरिया, जिला भाजपा अध्यक्ष शिवराम शिवहरे, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर डीआईजी सागर सुनील कुमार जैन, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी, डीएफओ ईश्वर जरांडे, एस.डी.एम. सौरभ गंधर्व, एसडीएम पथरिया एनके चौरसिया, हटा एसडीएम राकेश मरकाम, पथरिया एसडीओपी रघु केसरी, व अधिकारीगण मौजूद थे.