हनुमान अंश फिल्म की भक्ति में डूबा समूचा सीधी

सीधी:हनुमान अंश की भक्ति में समूचा सीधी डूबा हुआ है। तिलक टाकीज सीधी में चार शो फिल्म चल रही है। जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी सभी परिवार सहित फिल्म देखने जा रहे हैं।महान संत नीम करोली बाबा के पावन जीवन और अटूट आस्था पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों देश भर के साथ-साथ मध्यप्रदेश के सीधी जिले में भी धूम मचा रही है। सीधी के प्रसिद्ध तिलक टाकीज में काफी लंबे समय (अर्से) के बाद किसी फिल्म के एक साथ चार शो चलाए जा रहे हैं, जो इस फिल्म की अभूतपूर्व सफलता और लोगों की गहरी भक्ति को दर्शाता है।
फ्लॉप से ब्लॉकबस्टर का सफर- शुरुआती दो हफ्तों में बेहद धीमी शुरुआत के बाद, दर्शकों के वर्ड ऑफ माउथ (एक-दूसरे से तारीफ सुनने) और बाबा के प्रति गहरी श्रद्धा की वजह से यह फिल्म अचानक एक बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई है।
मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई भजन की धूम-
फिल्म में मध्य प्रदेश के ही सागर जिले के रहने वाले जन्म से दृष्टिबाधित लोकगायक सुनील लोधी द्वारा गाया गया बुंदेली भजन मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई। इस समय पूरे देश में एक बड़ी आध्यात्मिक धुन बन चुका है।

आध्यात्मिक संदेशों पर आधारित प्रेरणादायी फिल्म को अवश्य देखे: डॉ.राजेश

सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि सीधी स्थित तिलक टॉकीज में च्च्हनुमान अंशज्ज् देखने पधारे सभी नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। बाबा नीब करौली जी के जीवन और आध्यात्मिक संदेशों पर आधारित यह फिल्म हर वर्ग, युवा, महिला, बुजुर्ग, के लिए प्रेरणादायी है। यह फिल्म हमें भक्ति, सेवा और आध्यात्मिकता से जुडऩे की प्रेरणा देती है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। सभी से आग्रह है कि इस प्रेरणादायी फिल्म को अवश्य देखें और बाबा नीब करौली जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करें।

सीधी सांसद की सलाह से फिल्म हनुमान अंश का सीधी हुआ प्रदर्शन: विनय

सीधी जिले की इकलौती तिलक टाकीज के संचालक विनय सिंह ने बताया कि सीधी में ज्यादातर एक्शन, मसाला और मल्टी स्टार मूवी ही देखी जाती है। जब हनुमान अंश फिल्म आई तो शुरुआती दौर में फिल्म को महानगरों के सिनेमा घरों में दर्शको का बिल्कुल भी रेस्पांस नही मिला अत: मैंने भी तिलक टाकीज में मिर्जापुर लगाने के लिए फिल्म वितरक को बोल दिया था। इत्तेफाक से उसी समय सम्माननीय सीधी सांसद डॉ.राजेश मिश्रा का फोन आया और बोले कि सीधी में हनुमान अंश देखना है। उन्होंने कहा कि धार्मिक, शिक्षाप्रद और सपरिवार देखने लायक फि़ल्म है, हर जगह इसकी चर्चा है और मैं अपने सभी लोगों के साथ इस फि़ल्म को देखने आऊंगा। सीधी सांसद की सलाह पर मैंने तत्काल ही फिल्म वितरक को मिर्जापुर की जगह पर हनुमान अंश लगाने के लिए बोल दिया। हनुमान अंश को मेरे आंकलन के विपरीत सीधी में दर्शकों का भारी रेस्पांस मिला। वर्षों बाद यह फिल्म लगातार दो सप्ताह से चार शो चल रही है। मेरा आंकलन है कि शायद मिर्जापुर को इतने दर्शक भी नही मिलते और सीधी जिला भारत के वास्तविक अध्यात्म, वीर बजरंग बली के अदभुत चमत्कार और सद्गुरु के चरित्र जैसे मूल्यवान विषय पर बनी हुई शिक्षाप्रद, प्रेरणादायक और ईश्वर पर आस्था को मजबूत करने वाली फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने से वंचित रह जाता।

Next Post

लद्दाख की ऊंचाइयों पर ग्वालियर की अरुणा ने रचा गौरव

Mon Sep 14 , 2026
ग्वालियर। हौसले बुलंद हों तो ऊंचाई भी रास्ता नहीं रोक सकती। ग्वालियर की धाविका अरुणा गौर ने इस बात को साबित करते हुए दुनिया की कठिन मैराथन चुनौतियों में शामिल लद्दाख मैराथन 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। अरुणा गौर ने अपने पहले ही फुल मैराथन में लद्दाख की कठिन […]

You May Like