शादी का कार्ड बांटने निकले अधेड़ को पिकअप ने रौंदा, मौत

जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत गढ़ा रेलवे स्टेशन के पास घर में होने वाली शादी के कार्ड बांटने निकले 51 वर्षीय रवि पटेल को एक तेज रफ्तार लोडिंग पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शारदा मंदिर टेमरभीटा निवासी नितेश पटेल ने बताया कि उनके पिता रवि पटेल अपनी बाइक से भेड़ाघाट की ओर शादी के कार्ड बांटने निकले थे। इसी दौरान गढ़ा रेलवे स्टेशन के पास तिलवारा क्षेत्र में लोडिंग पिकअप क्रमांक एम एच 40 सी टी 5403 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद उनके चचेरे भाई सुरजीत ने फोन पर सूचना दी कि पिता रवि पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। टक्कर इतनी भीषण थी कि रवि पटेल के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं और वे लगातार बेहोश थे। डॉक्टरों के काफी प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पुत्र नितेश पटेल की सूचना पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

जुआ खेल रहे 6 आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद

Mon Apr 20 , 2026
जबलपुर। घमापुर पुलिस ने जीसीएफ विद्यानगर मैदान में चल रहे जुआ फड़ पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने 6 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जिनके पास से ताश की गड्डी और 6,260 की नकदी जब्त की गई है। थाना प्रभारी दिनेश गौतम के मुताबिक विद्यानगर मैदान […]

You May Like