शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रिक दुकान में लगी भीषण आग

उज्जैन। बढ़ते तापमान के साथ आगजनी की घटनाएं सामने आने लगी हैं। बुधवार सुबह डाबरी पीठा स्थित इलेक्ट्रिक दुकान में भीषण आग लग गई जिसके चलते आसपास के दुकानदारों में भी हडक़म्प मच गया था। आग पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि नई सडक़ से डाबरी पीठा जाने वाले मार्ग पर स्थित गणेश इलेक्ट्रिकल स्टोर्स में अचानक भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैली और धुएं के साथ लपटें बाहर निकलने लगी। यह देख आसपास के दुकानदारों में भी हडक़म्प मच गया। लोगों ने आगजनी की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर दो दमकलें पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि आग आसपास दुकानों तक नहीं फैली अन्यथा क्षेत्र में भीषण अग्निकांड हो जाता। इलेक्ट्रिक दुकान में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है जिसके चलते दुकान संचालक को लाखों का नुकसान हुआ है। मामले में पुलिस का कहना था कि आगजनी की शिकायत दर्ज होने पर जांच शुरू की जाएगी। शहर में पिछले कुछ दिनों से आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बढ़ते तापमान के बीच आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए फायर ब्रिगेड का अमला तीन शिफ्टों में अलर्ट पर है।

Next Post

रुबियो ने आम क्यूबाई लोगों की शिकायतों के लिए कम्युनिस्ट सरकार को जिम्मेदार ठहराया

Wed May 20 , 2026
वॉशिंगटन, 20 मई (वार्ता) अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को क्यूबा के स्वतंत्रता दिवस पर वहां की जनता को संबोधित संदेश में देश की आर्थिक स्थिति और लंबे मानवीय संकट को और भी बदतर करने का आरोप वर्तमान कम्युनिस्ट नेतृत्व पर लगाया है। श्री रुबियो ने कहा, “आपके […]

You May Like