नयी दिल्ली, 01 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने मंगलवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्डों में होने वाले आगामी उपचुनावों के लिए पांच सदस्यीय समन्वय समिति और 12 वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा की।
प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी सूचना कहा गया है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी तत्काल प्रभाव से दिल्ली के 12 एमसीडी वार्डों में होने वाले आगामी उपचुनावों के लिए समन्वय समिति की घोषणा करती है। सूचना के अनुसार पांच सदस्यीय समन्वय समिति के सदस्य निम्नलिखित हैं:-
1.डॉ. नरेन्द्र नाथ
2. श्री जतिन शर्मा
3. श्री राजेश गर्ग
4. श्री अनुज अत्रेय
5. श्री हाजी जरीफ
इसके अलावा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति तत्काल प्रभाव से दिल्ली के 12 एमसीडी वार्डों में होने वाले आगामी उपचुनावों के लिए निम्नलिखित वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी नियुक्त करती है। प्रभारी नियुक्त हुए कांग्रेस नेताओं की सूची निम्नलिखित प्रकार है…
क्र.सं…विधानसभा………वार्ड सं. एवं नाम…..प्रभारियों के नाम
1…..08-मुंडका……………35-मुंडका…………श्री रोहित चौधरी
2…14-शालीमार बाग……56-शालीमार बाग-बी…श्री सतेन्द्र शर्मा
3..17-वजीरपुर………….65-अशोक विहार….श्री परवीन भुगरा
4…20-चांदनी चौक….74-चांदनी चौक…….श्री शरणजीत शर्मा
5…21-मटिया महल…..76-चांदनी महल…श्री जगजीवन शर्मा
6..34-मटियाला……..120-द्वारका-बी…….श्री राजेश यादव
7..35-नजफगढ़…128-दिचाऊं कलां…..श्री जे.पी.पंवार
8..39-राजिंदर नगर..139-नारायणा…श्री चरणजीत राय
9..47-देवली……….163-संगम विहार-ए…श्री चंद्रकांत गिरि
10..164-दक्षिण पुरी…………श्री जय प्रकाश
11..50-ग्रेटर कैलाश…..173-ग्रेटर कैलाश…श्रीमती नीतू वर्मा सोइन
12..57-पटपड़गंज…198-विनोद नगर…श्री मुजीब रहमान
