
रीवा।निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने जर्जर भवन और अवैध कालोनी को लेकर समीक्षा की. आयुक्त के निर्देश के बाद भी अवैध कालोनियो के खिलाप एफआईआर नही दर्ज कराई गई.
आयुक्त ने निगम क्षेत्रांतर्गत जोनवार चिन्हित जर्जर/भयप्रद भवनों की जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिए कि चिन्हित भयप्रद भवनों पर नोटिस चस्पा कर विधिवत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिराया जाए. पूर्व में जारी नोटिसों का फॉलोअप कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. आयुक्त ने चेतावनी दी कि लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने निर्देश दिए कि बुधवार तक समिति निर्णय लेकर सभी तैयारियां पूरी करे और उसके उपरांत भवनों को गिराने की कार्रवाई की जाए. जोन 1 में स्थित पीडब्ल्यूडी के भयप्रद भवनों का लोक निर्माण विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने सभी जोनों में उन अवैध कॉलोनियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए जिन पर अब तक मामला दर्ज नहीं हुआ है. साथ ही, जो कॉलोनियां वैधीकरण की प्रक्रिया में हैं लेकिन सार्वजनिक उपयोग हेतु आरक्षित भूमि नहीं छोड़ी गई है, उनसे वसूली राशि तय कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. आयुक्त ने नीम चैराहा के पास फायर स्टेशन और जोन 2 कार्यालय के लिए स्थल चिन्हित कर योजना बनाने के निर्देश दिए. वार्ड 37 में पुराने कोतवाली के पास सामुदायिक भवन का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए. बैठक उपायुक्त सहित सभी इंजीनियर मौजूद रहे.
