कियोस्क संचालक की कथित धोखाधड़ी, लाखों की जमा राशि अटकी; पीड़ित बैंक और पुलिस के चक्कर काटने को मजबूर

दमोह: तेंदूखेड़ा जनपद की झालोन पंचायत में कियोस्क संचालक द्वारा लोगों से जमा कराई गई लाखों रुपये की राशि बैंक में जमा न करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें बैंक की सील लगी जमा रसीदें दी गईं, लेकिन खातों में रकम जमा ही नहीं हुई।

अब तक 10 लाख रुपये से अधिक के गबन की आशंका जताई जा रही है। पीड़ितों ने एसडीओपी को शिकायत देकर राशि वापस दिलाने की मांग की है। मामले में बैंक कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। उधर, आरोपित कियोस्क संचालक की पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

सदन की कार्यवाही से विद्यार्थी हुए रूबरू, ननि का कामकाज जाना, लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझा

Tue Jul 14 , 2026
जबलपुर: गौरीघाट, पॉलिपाथर स्थित सत्यप्रकाश पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन खास और ज्ञानवर्धक रहा। एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र छात्राओं को न केवल लोकतांत्रिक और प्रशासनिक व्यवस्था को करीब से देखने का मौका मिला, बल्कि उन्होंने शहर के विकास और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी […]

You May Like