फर्जी एससी प्रमाणपत्र, कांग्रेस ने दी हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने मंगलवार को राज्य सरकार पर फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाणपत्रों के मामलों में प्रभावशाली लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अहिरवार ने कहा कि कई फर्जी जाति प्रमाणपत्र ताकतवर लोगों द्वारा बनवाए गए, जिनमें कुछ आईएएस अधिकारियों की कथित संलिप्तता भी सामने आई। उन्होंने आरोप लगाया कि अनेक मामलों में जांच होने के बावजूद दोषियों को “क्लीन चिट” दे दी गई, जिससे जांच की निष्पक्षता और मंशा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

अहिरवार ने आगे कहा कि प्रदेश में फर्जी एससी प्रमाणपत्रों से जुड़े 223 से अधिक मामले लंबित हैं, लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बावजूद राज्य सरकार द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

लगातार हो रही देरी पर असंतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि अब प्रभावित समाज और कांग्रेस पार्टी के पास न्यायिक हस्तक्षेप का रास्ता ही बचा है। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर फर्जी एससी प्रमाणपत्र धारकों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

Next Post

शराब तस्कर गिरफ्तार, शाहजहाँनाबाद पुलिस ने की कार्रवाई

Tue Jan 13 , 2026
भोपाल। शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से 85 लीटर अवैध शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमती करीबन 4 लाख रूपए है. मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि ईदगाह में आरोपी डेनी मकवाना (46) निवासी […]

You May Like