
जबलपुर। मझौली थाना अंतर्गत बीछी तिराहा में एक बदमाश ने कट्टा से बुजुर्ग पर गोली चला दी। गनीमत रही कि हमले में वह बाल बाल बच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। आरोपित पूर्व में पीड़ित के पुत्र की हत्या कर चुका है।
पुलिस ने बताया कि मणिशंकर गौड़ 64 वर्ष निवासी ग्राम धनवाही ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर से बीछी तिराहा पर छोटेलाल नाई की दुकान में दाढ़ी बनवाने गया था दुकान के अंदर गांव का रोहित गौड़ की कटिंग साहिल सेन कर रहा था जैसे ही वह दुकान के अंदर घुसा रोहित ने उसे देखकर तेरी हत्या कर देता हूँ कहते हुये कमर से कट्टा निकालकर उसके सिर तरफ फायर किया, उसने अपने हाथ से रोहित गोड़ के हाथ में धक्का दिया तो कट्टे से निकली गोली उसके कान के पास से होकर दुकान के कांच पर लगी, वह वहां से भागा तो रोहित ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसके मुंह में मुक्का मारा जिससे सामने वाला दांत टूट गया। 27 दिसम्बर 18 को रोहित गोड़ ने अपने साथी अभिषेक गौंड़ के साथ मिलकर उसके लड़के रंजीत सिंह की हत्या कर दिये थे इसी रंजिश को लेकर रोहित ने उसकी हत्या करने की नियत से उस पर गोली चलायी है।
