जिला न्यायालय गेट-3 के बाहर अतिक्रमण, विहिप ने सौंपा ज्ञापन

जबलपुर। जिला न्यायालय के गेट नंबर-3 से गेट नंबर-4 होते हुए छोटी ओमती की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद ने नगर निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। विहिप का आरोप है कि फुटपाथ पर अवैध दुकानें, होटल और टपरे संचालित होने से आम नागरिकों के साथ अधिवक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे सड़क पर भीड़ और यातायात बाधित होने की स्थिति बनी रहती है।

विहिप पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व शिकायतों के बाद नगर निगम द्वारा अतिक्रमणकारियों को नोटिस और अंतिम नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। संगठन ने फुटपाथ दुरुस्त कराने और अतिक्रमण तत्काल हटाने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर उच्च न्यायालय जाने की चेतावनी भी दी गई। ज्ञापन के दौरान जिला सह संयोजक अमित जाट, संयोजक राहुल रैकवार, ऋषभ यादव, सनी गुप्ता, साहिल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

कुंजी से परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की कॉपियां दोबारा जांचना मुश्किल

Wed Sep 9 , 2026
इंदौर. देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में करीब 30 मामले सामने आए. इनमें लगभग 20 मामले ऐसे विद्यार्थियों के थे, जिन्होंने एमबीए में प्रवेश की अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण गोपनीय परिणाम जारी करने का अनुरोध किया. परीक्षा नियंत्रक आशीष तिवारी ने बताया कि बीकॉम तृतीय […]

You May Like