विवादित टिप्पणी के बाद ब्राम्हण समाज का फूटा गुस्सा, सौंपा ज्ञापन

रीवा। रीवा में ब्राम्हण समाज का गुस्सा फूटा और आईएस अधिकारी संतोष वर्मा के कथित विवादित बयान को लेकर ब्राम्हण समाज के लोगो ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर विरोध जताते हुए प्रकरण दर्ज करने की मांग की है और ज्ञापन भी एसपी आफिस पहुंचकर सौपा और कहा कि ऐसा बयान बर्दास्त नही किया जायेगा.

अलग-अलग ब्राम्हण समाज के संगठनो ने विवादित टिप्पणी को लेकर ज्ञापन सौपते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा को ज्ञापन दिया गया. अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा. ब्राह्मण समाज ने एक प्रशासनिक अधिकारी के वीडियो बयान को लेकर विरोध दर्ज कराया है. समाज का आरोप है कि संबंधित अधिकारी का बयान संवैधानिक मर्यादाओं के खिलाफ है और इससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं. ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाए. ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक आंदोलन करने को मजबूर होंगे. अधिकारियों ने ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया है.

Next Post

सरकारों ने लगातार AJAKS को दिया अत्यधिक संरक्षण

Wed Nov 26 , 2025
भोपाल: मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंजीनियर सुधीर नायक ने एक कड़े बयान में आरोप लगाया है कि लगातार आती-जाती सरकारों ने AJAKS संगठन को “असाधारण और अनावश्यक संरक्षण” दिया है, जो अन्य कर्मचारी संगठनों को कभी नहीं मिला। इस अत्यधिक पक्षपात ने AJAKS नेतृत्व को इतना निरंकुश […]

You May Like