बेंगलुरु, (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चार अगस्त को कर्नाटक के दौरे पर जाएंगे और चुनाव आयोग के नाम यह ज्ञापन सौंपेंगे कि लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में मतदाता सूची में गड़बड़ी की गई थी।
राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि श्री गांधी का चार अगस्त को बेंगलुरु आने का कार्यक्रम है। उन्होंने बयाया कि प्रदेश कांग्रेस उस दिन एक कार्यक्रम आयोजित करेगी और श्री गांधी चुनाव आयोग को एक ज्ञापन के माध्यम से इस बात का सबूत देंगे कि कर्नाटक के एक लोकसभा क्षेत्र में मतदाता सूचियों में किस तरह की गड़बड़ी की गयी थी।
उल्लेखनीय है कि श्री गांधी ने पिछले सप्ताह आरोप लगया था कि देश में चुनाव के दौरान “वोटों की चोरी” की जा रही है। उन्होंने दावा किया था कि उनकी पार्टी के पास इस बात के पक्के सबूत हैं कि कर्नाटक के एक लोकसभा क्षेत्र में वोटों की चोरी की गई थी।
