गन्ने के खेत से शराब का जखीरा बरामद, मटका गिरफ्तार

जबलपुर: कैंट पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से सदर स्थित बगीचा नंबर 68 में दबिश देकर गन्ने के खेत से भारी मात्रा में अवैध देसी और अंग्रेजी शराब का जखीरा जब्त किया है। बरामद शराब की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर रोहित पासी उर्फ मटका (36) को दबोचा है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह यह शराब कहाँ से लाया था और इसे कहाँ खपाने की तैयारी थी।

Next Post

जबलपुर में रील के लिए जानलेवा स्टंटबाजी: थार समेत 3 कारें जब्त, 5 वाहन मालिकों और चालकों पर FIR

Thu Oct 29 , 2026
जबलपुर: सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज बटोरने के लिए सड़क पर खतरनाक स्टंट करना पांच वाहन मालिकों और चालकों को भारी पड़ गया। बेलबाग थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर […]

You May Like