महाराष्ट्र में गोलीबारी की घटनाओं पर सुप्रिया सुले ने गृह विभाग से मांगा जवाब

बीड में उन्होंने पुणे और बीड में गोलीबारी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड तथा अनिल देशमुख और धनंजय मुंडे से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार को इन पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़े अपराध में वृद्धि दर्शाते हैं।

सुश्री सुले ने सूखे की स्थिति पर चिंता जताते हुए 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता की मांग दोहराई। उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और ईडी तथा सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों के बार-बार इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए।

Next Post

दिल्ली पुलिस ने पांच राज्यों में डिजिटल अरेस्ट के पीड़ितों को बचाया

Mon Oct 19 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ टीम ने पांच राज्यों में साइबर ठगी के शिकार लोगों की पहचान कर करीब 1.53 करोड़ रुपये की संभावित अतिरिक्त ठगी रोक दी। इनमें अधिकांश वरिष्ठ नागरिक थे। पुलिस के अनुसार, ठगों ने खुद को भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) और पुलिस अधिकारी […]

You May Like

Play sound