नगर परिषद बरगवां अंतर्गत सब्जी मंडी इलेक्ट्रानिक दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

सिंगरौली: जिले के बरगवां सब्जी मंडी स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखे टीवी, पंखे, वायरिंग, इन्वर्टर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह जल गए।आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और थाना पुलिस की टीम स्थल के लिए पहुंची लेकिन जब तक टीम पहुंचती, तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। आसपास के दुकानदारों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन लपटें लगातार तेज होती रहीं और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही नगर परिषद, पुलिस और डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया गया।
गनिमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
त्योहार के बीच हुई इस आगजनी की घटना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया और पूरे क्षेत्र में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया फिलहाल में आग को नियंत्रण में कर लिया गया है टीम ने कि है।

Next Post

आदिवासी युवक की मिली लाश,हत्या की आशंका

Wed Mar 4 , 2026
दमोह: जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया चौकी के समीप हरदुआ निवासी दुर्ग गौंड आदिवासी इमलिया मार्ग हार सड़क किनारे खारी में लाश मिली हुई है, जिसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है. Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like