ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौत

ग्वालियर। आज सुबह घने कोहरे के बीच भिंड रोड हाईवे पर बंटू ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने वैगनआर कार को टक्कर मार दी। कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक भिंड जिले के हैं। जैसे ही इनकी कार बंटू ढाबा के पास पहुंची, पीछे से आ रहे ट्रक ने कार को कुचल दिया।

मृतकों की पहचान सौरभ शर्मा निवासी मेहगांव (भिंड), ज्योति यादव (भिंड), भूरे प्रजापति (गोरमी) भिंड और उमा राठौर पत्नी पति राम राठौर, निवासी मोरोली भिंड के रूप में हुई है।

सौरभ बीएससी एग्रीकल्चर का पेपर देने आगरा जा रहा था। कार उसके भाई की है। रास्ते में उसे ग्वालियर के लिए सवारी मिल गई, जिनकी हादसे में मौत हो गई। ज्योति की बहन नीलम यादव ने बताया कि हमें सुबह सूचना मिली थी कि मालनपुर में एक्सीडेंट हुआ है। कार में मेरी बहन भी आ रही थी। उसे मथुरा जाना था, इसलिए वह गोरमी से निकली थी। ज्योति के 2 बच्चे हैं। वह अकेली घर से निकली थी। सौरभ के भाई अंकित ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे सौरभ घर से निकला था। सौरभ के परिवार में 2 भाई और एक बहन है। कोहरे की वजह से सुबह ग्वालियर में विजिबिलिटी 200 से 500 मीटर तक थी।

*हादसे के बाद भिंड रोड पर यातायात हुआ ठप*

कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक बेकाबू होकर झाड़ियों में जा घुसा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। शुरुआती जांच में हादसे की वजह घना कोहरा और तेज रफ्तार बताई जा रही है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। दुर्घटना की जांच जा रही है। हादसे के बाद भिंड रोड पर यातायात ठप हो गया।

Next Post

आईएफएस मीट :सीएम डॉ यादव ने वन विभाग की दक्षता को सराहा; पूर्व पीसीसीएफ डॉ. गंगोपाध्याय को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Fri Jan 30 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के वन विभाग की गतिविधियों और प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की पुनर्स्थापना वन विभाग की दक्षता से ही संभव हो पाया है। चंबल में घड़ियाल और नर्मदा जी में मगरमच्छ स्वछंद विचरण के लिये छोड़ने […]

You May Like