
सिंग्रामपुर/दमोह. दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर रात में सिग्रामपुर धबालेन (सतघटिया) जंगल में भीषण हादसा हुआ. जिसमें दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत हो गई.जिसकी पहचान देशराज पिता भूरा यादव 32 वर्ष के रूप में हुई है. जो छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के शगुनवारी के निवासी थे. एक ट्रक, क्रमांक आर जे 11 सीटी 5563 और दूसरा यूपी 71 टी 8914, आमने-सामने से टकरा गए जिसकी सूचना पर 100 डायल व 108 एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. जहां पर एक तक चालक को डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया.वहीं दूसरे गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक का उपचार चल रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.जंगल में संकीर्ण सड़क के चलते क्रॉसिंग के दौरान होते हैं, हादसे हो रहे है, रानी दुर्गावती अभ्यारण के जंगल में सड़क चौड़ी न होने के कारण क्रॉसिंग के चक्कर में आये दिन एक्सीडेंट की संभावना बनी रहती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण नहीं होने से इस तरह के हादसे होते रहते हैं.इसके पूर्व यहां पर क्रॉसिंग के दौरान इसी तरह से सड़क हादसे हुए है. लेकिन अभ्यारण क्षेत्र की वजह यहां की सड़क का चौड़ीकरण नहीं हो पा रहा है. आलोक तिरपुड़े सिग्रामपुर चौकी प्रभारी का कहना है कि सोमवार सुबह-सुबह धवालेन सतघटिया के जंगलों में दो ट्रैकों की आमने-सामने भिंडत की सूचना मिली थी, सूचना तस्दीक की गई और घटना स्थल पर एक ट्रक चालक अवस्था में पड़ा मिला था. जिसको तत्काल उपचार के लिए जबेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा 108 एंबुलेंस वाहन से भेजा गया. जहां पर डॉ ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया।
