अंबेडकर मूर्ति विवाद: आजाद समाज पार्टी की चेतावनी -शांति से मान जाएं वरना…

*ग्वालियर में पार्टी के सदस्यों को आगामी कार्यक्रम बताए दामोदर यादव ने*

ग्वालियर। ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का विवाद बढ़ता जा रहा है। सोमवार को ग्वालियर आए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के वरिष्ठ नेता दामोदर यादव ने चेतावनी दी कि यदि शांति से मान जाएं तो ठीक है और अशांति चाहते हैं तो सिर्फ एक आवाज में ग्वालियर की सड़कों और गलियों में पैर रखने की जगह तक नहीं मिलेगी। ग्वालियर का पुलिस और प्रशासन तो दूर की बात है। पूरे मध्यप्रदेश की पुलिस आ जाए तो भी हमें नहीं रोक पाएगी।

उन्होंने बाबा साहब को संविधान निर्माता न मानने की बात कहकर मूर्ति का विरोध करने वाले वकीलों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उनको जेल भेजने के लिए कहा है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र विद्रोही, संभागीय अध्यक्ष केशव यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

दिल्ली से आए आजाद समाज पार्टी कांशीराम के वरिष्ठ नेता दामोदर यादव ने दलित समाज को एक होने के लिए आव्हान किया। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में हाईकोर्ट परिसर में अंबेडकर मूर्ति विवाद पर खुलकर चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय मुद्दा हो गया है। जो बाबा साहब की मूर्ति नहीं लगाना चाहते हैं मेरा उनसे एक सवाल है कि बाबा साहब का सम्मान आप करते हो या नहीं करते हो, यह आपकी श्रद्धा है। लेकिन, बाबा साहब की मूर्ति नहीं लगेगी तो किसकी मूर्ति लगेगी। कोई भी कोर्ट परिसर नहीं बल्कि देश की हर संस्था या सारी व्यवस्थाएं अगर चलती हैं तो बाबा साहब द्वारा लिखित भारतीय संविधान से चलती हैं। जिसके लिए भारत सरकार ने बाब साहब को भारत रत्न दिया है। यदि फिर कोई वकील यह कहता है कि बाबा साहब ने संविधान नहीं लिखा है तो मैं आपके माध्यम से एसपी से पूरे पुलिस प्रशासन से मांग करुंगा कि तत्काल प्रभाव से ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा लगाएं और उनको जेल भेजने का काम करें।

*शांति से नहीं तो क्रांति से लगेगी मूर्ति*

दामोदर यादव ने बताया कि 11 जुलाई को ग्वालियर में बड़ा कार्यक्रम है। जिसमें भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय नेता, प्रदेश नेता व अन्य पदाधिकारी आ रहे हैं।

Next Post

पाकिस्तानी जासूस इंजीनियर पांच जून तक पुलिस हिरासत में

Mon Jun 2 , 2025
मुंबई 02 जून (वार्ता) महाराष्ट्र में ठाणे शहर की एक अदालत ने पाकिस्तान के लिए कथित तौर पर जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार इंजीनियर रविंद्र वर्मा को सोमवार को पांच जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते ने आज उसे ठाणे की एक अदालत में […]

You May Like