महापौर ने नवाचार के नाम पर निगम को कलंकित कियाः चौकसे

इंदौर: नगर निगम में घोटाले पर घोटाले हो रहे है और महापौर नवाचार का नाम दे रहे है. नगर निगम को महापौर ने नवाचार के नाम पर कलंकित किया है. घोटाले करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय क्लीन चिट दे रहे है.यह बात शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने पत्रकारों से कही. शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने नगर निगम में नामांतरण घोटाले को लेकर आज पत्रकारों से चर्चा की.

चौकसे ने कहा कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव, अपर आयुक्त श्रृंगार श्रीवास्तव, पीसी जैन, एस के सगर, राजस्व अधिकारी मयूर पाटिल,संजय यादव और अतीक खान शामिल है. इन सबके खिलाफ कार्रवाई कर जांच होना चाहिए. रात 10 से सुबह 3 बजे तक करोड़ों की संपत्तियों को किसी ओर के नाम बदलने का कृत्य किया है. महापौर ने नगर निगम में नवाचार करते है और घोटाले हो जाते हैं. ड्रेनेज, सड़क ओर संपत्तिकर घोटाला सामने है. चौकसे ने महापौर से इस्तीफे और निगम आयुक्त से अधिकारियों को निलंबित कर निष्पक्ष जांच करने की मांग की है. जब से पुष्यमित्र भार्गव नगर निगम के महापौर बने है, निगम को कलंकित ही किया है.
किसी पर कार्रवाई नहीं
नेता प्रतिपक्ष सोनीला मिमरोट भाटिया ने कहा कि गंदे पानी से लोग मर जाते है, किसी पर कार्रवाई नहीं की जाती है. ड्रेनेज, सड़क और संपत्तिकर घोटाले करके जमकर भ्रष्टाचार किया.

Next Post

इंदौर बनेगा देश का नया टेक्सटाइल एवं गारमेंट हब

Sun Jun 28 , 2026
इंदौर: धार का बदनावर तहसील में महत्वाकांक्षी पीएम मित्रा पार्क विकसित हैं रहा है. करीब 21 सौ एकड़ में देश के सबसे बड़े टेक्सटाइल एवं गारमेंट हब विकसित किया जा रहा है, जिससे एकीकृत टेक्सटाइल का इकोसिस्टम और अधोसंरचना तैयार की जा रही है. उक्त योजना पर 2 हजार करोड़ […]

You May Like