इंदौर बनेगा देश का नया टेक्सटाइल एवं गारमेंट हब

इंदौर: धार का बदनावर तहसील में महत्वाकांक्षी पीएम मित्रा पार्क विकसित हैं रहा है. करीब 21 सौ एकड़ में देश के सबसे बड़े टेक्सटाइल एवं गारमेंट हब विकसित किया जा रहा है, जिससे एकीकृत टेक्सटाइल का इकोसिस्टम और अधोसंरचना तैयार की जा रही है. उक्त योजना पर 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा लागत से विकास कार्य किए जा रहे हैं.

धार का तेजी से विकसित हो रहा पीएम मित्र पार्क, इंदौर को देश में टेक्सटाइल और रेडीमेड गारमेंट हब के रूप में पहचान देगा. करीब 2,156 एकड़ में विकसित किए जा रहे देश के सबसे बड़े पीएम मित्रा पार्क में लगभग 2,063 करोड़ रुपए लागत से अधोसंरचना विकास किया जा रहा है. पीएम मित्र पार्क योजना में अभी तक 20,000 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं, जिनसे 46,000 से अधिक रोजगार मिलने की संभावना है. प्रथम एवं द्वितीय चरण में 1,100 एकड़ से अधिक भूमि उद्योगों को आवंटित की जा चुकी है तथा तीसरे चरण के भूमि आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी.

परियोजना के विकास कार्यों में विद्युत वितरण लाइसेंस प्राप्त हो चुका है, जिससे उद्योगों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी. साथ ही बाह्य विद्युत अधोसंरचना का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा पार्क में आंतरिक सड़कों, जलापूर्ति, ड्रेनेज एवं अन्य सिविल अधोसंरचना के निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं.पार्क में सीईटीपी, एसटीपी, कॉमन फैसिलिटी सेंटर, परीक्षण प्रयोगशालाएं, इन्क्यूबेशन सेंटर, प्लग एंड प्ले शेड्स सहित सभी आवश्यक विश्वस्तरीय औद्योगिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं.

पार्क राष्ट्रीय राजमार्ग एवं दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से चार लेन सड़क द्वारा जुड़ चुका है. रेल संपर्क के लिए सर्वे अध्ययन चल रहा है. पीएम मित्रा पार्क में स्थापित होने वाली इकाइयों के साथ-साथ ओएफबी टेक, नॉइ•ा, •ाील और अरविंद समूह की गारमेंट इकाइयां मिलकर टेक्सटाइल इकोसिस्टम का निर्माण कर रही हैं। इन इकाइयों में तैयार होने वाले परिधानों की आपूर्ति एच एंड एम, •ाारा, एरो, यूएस पोलो सहित विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों की सप्लाई चेन से जुड़ने की संभावनाएं बताई जा रही हैं

Next Post

दतिया में बारात में जा रहे डबरा के फर्नीचर कारीगर को वाहन ने टक्कर मारी, हुई मौत

Sun Jun 28 , 2026
दतिया: दतिया में बड़ौनी थाना क्षेत्र में देर रात बारात में शामिल होने जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। रामसागर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची […]

You May Like