दतिया में बारात में जा रहे डबरा के फर्नीचर कारीगर को वाहन ने टक्कर मारी, हुई मौत

दतिया: दतिया में बड़ौनी थाना क्षेत्र में देर रात बारात में शामिल होने जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। रामसागर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान लालेश पिता हरभजन जाटव निवासी अमरपुरा, जेल रोड, डबरा के रूप में हुई है। वह फर्नीचर का काम करता था।

वह अपने दोस्तों के साथ रामसागर गांव में एक बारात में शामिल होने बाइक से जा रहा था। इसी दौरान रामसागर मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि लालेश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर बड़ौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।

Next Post

हिन्दू महासभा आज से शुरू कर रही “सनातन बचाओ” जन आंदोलन

Sun Jun 28 , 2026
ग्वालियर: हिंदू महासभा ने भाजपा सरकार की नीतियों को सनातन विरोधी बताते हुए आज रविवार 28 जून से “सनातन बचाओ” जन आंदोलन शुरू किया है। संगठन ने इस संबंध में कई मुद्दों को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा द्वारा कहा […]

You May Like