उमरिया में भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 लोगों की मौत, 40 घायल

उमरिया। उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से चार लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि लगभग 40 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम पडनिया के लगभग 50 ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर बिजौरा में आयोजित पूजन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान अनूपपुर सीमा से लगे तिवनी गांव स्थित सनी धाम के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रॉली में सवार कई लोग उसके नीचे दब गए। घटना में चार ग्रामीणों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पाली अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस और राजस्व विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस और अन्य वाहनों से पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों का उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल कई लोगों को जिला अस्पताल उमरिया तथा शहडोल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Next Post

ट्विशा शर्मा केस: पांच दिन की रिमांड में आमने-सामने पूछताछ करेगी CBI, डिजिटल सबूतों की होगी गहन पड़ताल

Fri May 29 , 2026
भोपाल। ट्विशा शर्मा मौत मामले में पांच दिन की पुलिस रिमांड मिलने के बाद सीबीआई अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर घटनाक्रम की हर कड़ी जोड़ने में जुटेगी. जांच एजेंसी डिजिटल साक्ष्यों, कॉल रिकॉर्ड, घटनास्थल पर संभावित छेड़छाड़ और घटना से पहले-बाद की गतिविधियों की पड़ताल करते हुए आमने-सामने बैठाकर […]

You May Like