जबलपुर:नेवंद क्लॉथ स्टोर पर ज्वलनशील नकली रार पाउडर बेचने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक बेलबाग निवासी 75 वर्षीय शगुन सोनकर का निधन हो गया। मुखाग्नि देने के बाद जब शव में आग लगाने रार पाउडर डाला तो आग जलने की बजाय बुझ गई और शव अधजला रह गया।
दूसरी दुकान से फिर से रार पाउडर मंगवाया और आग लगाकर दाह-संस्कार पूरा किया। परिजनों ने बताया कि नेवंद क्लॉथ स्टोर नामक दुकान से सारा सामान लिया था। दुकानदार ने रार पाउडर की जगह रेत दे दी जिससे शव की आग बुझ गई। मामले की जांच चल रही है।
