
शाजापुर, जिला पंचायत सीईओ ने कार्य में लापरवाही बरतने पर वाले दो पंचायत सचिवों पर कार्यवाही की गई है. जानकारी के अनुसार जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले ने हितग्राही की समग्र सदस्य आईडी डिलीट कर दिए जाने से हितग्राही को विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित करने पर ग्राम पंचायत हिरपुरबज्जा वर्तमान ग्राम पंचायत लोंदिया पंचायत सचिव ओमप्रकाश सिंह राजपूत तथा ग्राम पंचायत धतुरिया वर्तमान ग्राम पंचायत गोदना पंचायत सचिव किशोर सिंह कुंभकार की एक-एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी जाकर भविष्य के लिए सचेत किया हैं. उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा.
