प्राइवेट स्कूलों में जाकर की गई बसों की जाँच

ग्वालियर। मंगलवार को शहर के विभिन्न स्कूलों से जुड़ी बसों की बारीकी से जाँच की गई। जाँच के दौरान फिटनेस, बीमा व नम्बर प्लेट न पाए जाने पर दो स्कूलों की चार बसों से जुर्माना वसूला गया। साथ ही बस व स्कूल संचालकों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि फिटनेस, बीमा व सुरक्षा मानकों की पूर्ति किए बगैर कोई भी बस बच्चों को ले जाते हुए पाई जायेगी तो कठोर कार्रवाई की जायेगी। साथ ही बसें भी जब्त कर ली जायेंगीं।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग ने बताया कि मंगलवार को दून पब्लिक स्कूल व ऑक्सफोर्ड स्कूल सहित विभिन्न प्राइवेट स्कूलों की बसों की जाँच की गई। जाँच के दौरान दून पब्लिक स्कूल की तीन बस व ऑक्सफोर्ड स्कूल की एक बस में कमियां पाए जाने पर साढ़े 15 हजार रूपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए। इन बसों में से एक बस की फिटनेस ठीक नहीं थी, दो बसों का बीमा नहीं मिला व एक बस पर नम्बर प्लेट नहीं पाई गई। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी व डीपीसी एवं यातायात पुलिस को निर्देश दिए हैं कि स्कूली वाहनों की लगातार जाँच की जाए। जो बसें सुरक्षा मानकों के अनुरूप न मिलें, उन्हें जब्त कर सख्त कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

Next Post

कांग्रेस के डीएनए में ही भ्रष्टाचार है: भाजपा

Tue Jul 1 , 2025
नयी दिल्ली 01 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेताओं पर तीखा प्रहार किया है और कहा कि इनके डीएनए में ही भ्रष्टाचार है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी […]

You May Like