
जबलपुर । मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष पद पर हिमांशु खरे का चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक कृष्ण तन्खा ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। विवेक कृष्ण तन्खा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से संदेश साझा करते हुए इसे पूरे जबलपुर शहर के लिए गौरव का विषय बताया है। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमांशु खरे के कुशल नेतृत्व में चेंबर ऑफ कॉमर्स व्यापार और उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सफल होगा। हिमांशु खरे की इस नई जिम्मेदारी को लेकर व्यापारिक क्षेत्रों में भी हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।
