साक्षी केसरवानी भोपाल। लोक शिक्षण संचनालय द्वारा 2022 में निकाली स्थाई शिक्षकों की भर्ती के लिए पात्रता परीक्षा में वर्ग 1, वर्ग 2 और वर्ग 3 के संगीत और शारीरिक शिक्षा के रिजल्ट आने के बाद वेटिंग लिस्ट अभ्यर्थियों की नियुक्ति अटकी हुई है. इस बार 2025 में करीब 10758 पदों पर निकली भर्ती में स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है लेकिन वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों का डाक्यूमेंट टीआरसी में अपलोड ही नहीं किया जा रहा है. जबकि वर्ग एक की वेटिंग लिस्ट अभ्यर्थियों की भर्तियां डेढ़ साल से रुकी हुई हैं. पहले इन अभ्यर्थियों का डीवी (डॉक्यूमेंट वारीफिकेशन) टीआरसी में अपलोड करने का ऑप्शन दिया जाता था. जब पद रिक्त होंते तो इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया आसानी से आगे बढ़ती थी. ऐसा न होने के कारण प्रदेश भर के कई जिलों के अभ्यर्थी परेशान हो रहे हैं. जिसको लेकर अभ्यर्थियों में डर है कि वर्ग एक की तरह वर्ग 2 की वेटिंग लिस्ट की नियुक्तियां भी रुकी रह जाएंगी।
अभ्यर्थी 1
मैं रीवा जिले से आया हूं, पर्सेंटाइल भी 80 के ऊपर है. 1 वेटिंग दे दी है. डीवी अपलोड कर दिया जाये जिससे पद रिक्त होने पर मौका मिल सके. यहां डीपीआई में कोई सुनने को तैयार नहीं है.
अभ्यर्थी 2
टीकमगढ़ जिले से हूं 4 वेटिंग दे दी है. जब तैयारी शुरू की थी तब 21 साल का था अब 27 की उम्र हो गई है. पात्रता परीक्षा का नोटिस 2022 में आया था. प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो सकी है. मेरे से कम पर्सेंटाइल के लोग चयन हो चुका है मै वोटिंग लिस्ट में फंसा हूं. कुछ समय बाद उम्र भी निकल जाएगी।
अभ्यर्थी 3
बैतूल जिले से हूं सालों से तैयारी करके परीक्षा पास की है और अब मेरिट के बराबर अंक आने के बाद भी वेंटिंग में हूं. पता नहीं कैसा सिस्टम हैं हर बार एक नया नियम बता देते हैं. डीवी अपलोड करने का सिस्टम भी खतम कर दिया हैं. सैकड़ों अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट पूरे नहीं होते हैं वो सीट छोड़ते हैं तो वेटिंग लिस्ट वालों को अवसर मिलता है. हमें डीवी नहीं अपलोड करने देंगे तो भविष्य की उम्मीद भी ख़तम हो जाती है.
अभ्यर्थी 4
इस पूरी समस्या को लेकर आयुक्त से बात की उनका कहना है कि डीवी अपलोड करने के बाद आप लोग बार बार आरटीआई लगाकर परेशान करते हो. इसलिए हमने डीवी अपलोड करना बंद कर दिया। अब मेरिट वालों की नियुक्ति के बाद वेटिंग लिस्ट पर कार्य करेंगें।
2023 में वर्ग एक में 8720 रिक्त पद
2023 में जारी डाटा के आधार पर करीब 8720 पद वर्ग एक में खाली हैं. जिनमें वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट अपलोड कर नियुक्ति की जाने का प्रावधान है. लेकिन पिछले डेढ़ साल से यह प्रक्रिया वहीं की वहीं है.
सीट रिक्त रहने पर मिलता है मौका
वेटिंग लिस्ट अभ्यर्थियों की संख्या विषय वार किसी में 1 किसी में, 4 किसी में, 7 है. मेरिट की सूची में आने वाले इन अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट प्रक्रिया कुछ कारणों से पूरा नहीं हो पाता या वो सीट छोड़ते हैं तो यह सीट वेटिंग के अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के बाद दी जाती हैं. लेकिन इस बार वर्ग दो के वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों का डाक्यूमेंट टीआरसी में अपलोड ही नहीं किया जा रहा है.
