शव दाह की लकडिय़ों के बीच छिपा था सांप

जबलपुर: चौहानी मुक्ति धाम में सुबह दस बजे जब शवदाह कर्मचारी राम लाल लकडिय़ों के ढेर को व्यवस्थित कर रहा था तभी लकडिय़ों के ढेर के बीच में एक सवा फीट लंबा सांप दिखाई दिया।

राम लाल ने सांप को भगाने का प्रयास किया तो सांप उछल कर रामलाल के घर के वाशरूम में जाकर छिप गया। सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकडक़र देवताल तालाब में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप पन्हियल प्रजाति का है जो कि जहरीला नहीं होता है। उमस से राहत पाने के लिए सरीसृप लकड़ी के ढेर में छिपा था।

Next Post

विशाल सोनकर हत्याकांड: दो गए जेल, सात फरार

Tue Jul 28 , 2026
जबलपुर: बाई का बगीचा गली नम्बर 2 गोपाल मंदिर के पास घमापुर चौक में चाकुओं से गोदकर हुई विशाल सोनकर की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है । जबकि […]

You May Like