जबलपुर: बाई का बगीचा गली नम्बर 2 गोपाल मंदिर के पास घमापुर चौक में चाकुओं से गोदकर हुई विशाल सोनकर की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है । जबकि सात आरोपित अब भी फरार है जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही है।पुलिस के मुताबिक रोहित सोनकर 34 वर्ष निवासी भवानी चौक सिंधी केम्प हनुमानताल कृषि उपज मंडी में सब्जी बेचने का काम करता है विशाल उसके चाचा बाबा उर्फ नीलकमल सोनकर का बेटा है।
शनिवार शाम लगभग 4-30 बजे रोहित, आकाश सोनकर, राजवीर सोनकर, राजा सोनकर, गोलू सोनकर, अंकित सोनकर विशाल सोनकर सभी मरही माता मंदिर भानतलैया में पूजा में शामिल हुये तभी विशाल सोनकर के मोबाइल पर सावन सोनकर का कॉल आया जिसने विशाल को गोपाल मंदिर बाई का बगीचा घमापुर में बुलाया। रोहित एवं आकाश एक स्कूटी में तथा विशाल और अंकित मोटर सायकल से गोपाल मंदिर बाई का बगीचा के पास शाम लगभग 5-15 बजे घमापुर पहॅुचे वहां पर रियांश रैकवार, सावन सोनकर, बबलू पदम सोनकर, साहिल सोनकर, सूजल सोनकर, बाबा सोनकर, राजा सोनकर एवं प्रीतम सोनकर, आयुष सोनकर खड़े हुये थे, वह एवं आकाश थोड़ी दूरी पर गाड़ी में बैठे हुये थे विशाल और अंकित सावन सोनकर से बात करने गये तो पुराने विवाद को लेकर सभी लोग विशाल और अंकित के साथ विवाद करने लगे, आयुष सोनकर, साहिल सोनकर, प्रीतम सोनकर ने विशाल को पकड़ा।
सूजल सोनकर व बाबा सोनकर ने अंकित केा पकड़ा एवं राजा सोनकर, बबलू पदम सोनकर बोले कि इन्हें छोडऩा नहीं हैं जान से खत्म कर दो तो साावन सोनकर ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर विशाल के सीना एवं पेट में चोटें पहॅुचा दीं एवं रियांश रैकवार बेसवाल के डंडे से मारपीट कर विशाल एवं अंकित के सिर में चोटें पहॅुचाया, रियांश रैकवार डंडे से मारपीट करते समय जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।
बचाने के लिये दौड़े साहिल सोनकर पिस्टल चमकाते हुये एवं अन्य लोग बेसवाल का डंडा लेकर वहां से भाग गये। विशाल सोनकर को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टर ने चैक कर विशाल सोनकर 34 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। उसके साथी अंकित सोनकर 28 वर्ष को गंभीर चोटें आ गई । पुलिस ने रिपोर्ट पर कृष्णा उर्फ सावन सोनकर 22 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला बेलबाग, रियांस रैकवार 21 वर्ष निवासी घमापुर चौक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
ये अब भी फरार-
प्रकरण में पुलिस ने बबलू पदम सोनकर, साहिल सोनकर, सूजल सोनकर, बाबा सोनकर, आयुष सोनकर, राजा सोनकर, प्रीतम सोनकर फरार है जिनकी तलाश जारी है । पुलिस का कहना है कि टीमें छापेमारी कर रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।
