नाबालिग के साथ छेड़छाड़, आरोपी पर पॉक्सो सहित कई धाराओं में प्रकरण दर्ज

इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके मम्मी के साथी 37 वर्षीय राहूल यादव निवासी कारसदेव नगर ने उसके साथ बुरी नियत से छेड़छाड़ की. पीड़िता ने बताया कि राहूल ने उसके शरीर को छूने की कोशिश की और धमकी दी कि किसी को बताने पर जान से मार देगा.

नाबालिक फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के साथ ही पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

ग्वालियर में तेज बारिश ने रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के दर्जनों पुतलों को तहस नहस किया

Tue Sep 30 , 2025
ग्वालियर:ग्वालियर में तेज बारिश ने रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के दर्जनों पुतलों को तहस नहस कर दिया। छप्पर वाले पुल पर पुतलों की मंडी में बिक्री के लिए सजाकर रखे गए छोटे बड़े तमाम पुतले पानी में भीगकर खराब हो गए। इन पुतलों को एक महीने की मेहनत से बनाया […]

You May Like