स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में निःशुल्क कर रहे युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां

पानसेमल। नगर परिषद एवं दुर्गा खांडसारी शुगरमील्स द्वारा दुर्गा मंदिर के निकट निशुल्क लाइब्रेरी संचालित की जा रही है,जिसमे किसी भी आयु का अभ्यर्थी अपनी आवश्यकता अनुसार पुस्तकों का वाचन कर सकता है।संस्था द्वारा मुफ्त वाईफाई की व्यवस्था भी की गई है।पूर्व में यहां कृषि विभाग कार्यालय संचालित किया जाता था।धनराज पटेल ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए मॉक टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा,जिसमे उत्कृष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के चयन हेतु ऑनलाइन होने वाले कोर्स को निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा।उपस्थित युवाओं ने कहा कि एक तरफ ओर शांत वातावरण होने से स्थान भी ठीक है।इस पहल को क्षेत्रवासियों के लिए अच्छी पहल बताया।लाइब्रेरी के संचालन को करीब 3 माह हो चुके हैं।

Next Post

MLA के कार्यों से प्रभावित होकर खेतिया मंडल के मलफा निवासी कार्यकर्ता कांग्रेस से भाजपा में हुए शामिल

Sun Apr 5 , 2026
पानसेमल। विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का भाजपा के शामिल होने का दौर जारी है।रविवार खेतिया क्षेत्र के मलफा निवासी युवाओं कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने बताया कि निरंतर विकास कार्यों की सौगातों से विधानसभा की तस्वीरें बदल रही है।क्षेत्र के नगर,ग्राम […]

You May Like

मनोरंजन