भिंड:मेहगांव में पत्रकार सुमेर सिंह नरवरिया पर शराब माफियाओं के हमले के विरोध में ओबीएस महासभा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एडीएम एल.के. पांडेय को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोपी ठेकेदार हेमू सिकरवार और उसके साथ मौजूद आबकारी उपनिरीक्षक रविशंकर तिवारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।
महासभा ने कहा कि घटना गांधी जयंती पर शुष्क दिवस के बावजूद अवैध शराब बिक्री के दौरान हुई। पत्रकार द्वारा फोटो लेने पर उन पर हमला किया गया। ज्ञापन में आबकारी अधिकारी की जांच कर निलंबन, ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई और बंद सीसीटीवी कैमरों की जांच की मांग की गई। महासभा ने चेताया कि कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
