‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ ने पूरे किए चार साल, दर्शकों के प्यार को टीम ने बताया सबसे बड़ी ताकत

मुंबई, 09 जून (वार्ता) सोनी सब के लोकप्रिय पारिवारिक धारावाहिक पुष्पा इम्पॉसिबल ने अपने प्रसारण के चार सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं। साहस, आत्मनिर्भरता और संघर्ष की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित इस धारावाहिक ने अपनी भावनात्मक कहानी और सशक्त किरदारों के जरिए दर्शकों के बीच विशेष पहचान बनाई है। धारावाहिक की मुख्य पात्र पुष्पा पटेल का किरदार निभाने वाली करुणा पांडे ने अपनी प्रभावशाली अदाकारी से इस भूमिका को घर-घर तक पहुंचाया है। उनके साथ मुस्कान बामने, दीक्षा जोशी, समृद्ध बावा, नितिन बाबू, जयेश मोरे और अक्षय हिंडालकर ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। इन कलाकारों ने मिलकर एक ऐसे परिवार की कहानी को जीवंत किया है, जिससे दर्शक खुद को आसानी से जोड़ पाते हैं।

चार साल पूरे होने के अवसर पर करुणा पांडे ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने बताया कि जब यह सफर शुरू हुआ था, तब उम्मीद थी कि कहानी लोगों से जुड़ पाएगी, लेकिन दर्शकों से मिला प्यार और अपनापन उनकी अपेक्षाओं से कहीं अधिक रहा। उनके अनुसार, पुष्पा की कहानी यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, उम्मीद और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है। धारावाहिक के निर्माता जमनादास मजेठिया ने कहा कि चार वर्ष पूरे होना केवल एक कार्यक्रम की सफलता नहीं, बल्कि दर्शकों के साथ बने मजबूत रिश्ते का उत्सव है। उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही उद्देश्य ऐसी कहानियां प्रस्तुत करना था जो वास्तविक, प्रेरणादायक और लोगों के जीवन से जुड़ी हों।

उन्होंने इस सफलता का श्रेय लेखकों, निर्देशकों, कलाकारों, तकनीकी टीम और दर्शकों के निरंतर समर्थन को दिया। सोनी सब ने भी इस अवसर पर अपने दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रेम और प्रोत्साहन ही इस यात्रा की सबसे बड़ी ताकत रहा है। चैनल ने संकेत दिया कि आने वाले समय में भी दर्शकों को नई और प्रेरणादायक कहानियां देखने को मिलेंगी।
पुष्पा इम्पॉसिबल का प्रसारण सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे सोनी सब पर किया जाता है।

.....

Next Post

राज्यसभा चुनाव: वोट पड़ने से पहले कांग्रेस की रणनीतिक घेराबंदी, विधायकों को बेंगलुरु भेजा

Tue Jun 9 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां माथापच्ची शुरू हो गई हैं। कांग्रेस अपनी मौजूदा राज्यसभा सीट को बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। भाजपा द्वारा अतिरिक्त उम्मीदवार मैदान में उतारे जाने के बाद चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने के साथ-साथ कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण भी […]

You May Like