रामलीला मैदान की रैली में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए तैयार जनता- कांग्रेस

श्री यादव ने दावा किया कि पुलिस की बाधाओं के बावजूद देशभर से लाखों लोग रैली में पहुंचे। उन्होंने कहा कि जनता अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के साथ भाजपा को सत्ता से हटाने का संकल्प ले चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि महारैली के दिन कनॉट प्लेस सहित दिल्ली के बाजार बंद कराने के आदेश से भाजपा सरकार ने दिवाली के समय व्यापारियों को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर भी व्यापारियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

श्री यादव ने कहा कि रैली में उमड़ी भीड़ इंडिया गठबंधन की एकजुटता का प्रमाण है और जनता अब भाजपा के खिलाफ खड़ी हो रही है।

Next Post

खाखन पुल में समाया राखड़ लोड हाईवा  

Sun Nov 1 , 2026
सिंगरौली । निर्माणाधीन सीधी-सिंगरौली एनएच-39 फोरलेन के खाखन पुल पर आज रविवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे बड़ा हादसा हो गया। विंध्यनगर से सीधी की ओर राखड़ लेकर जा रहा 16 चक्का हाईवा वाहन क्रमांक एमपी 66 जेडएफ 1344 अनियंत्रित होकर पुल के पास पानी में पलट गया। हादसे […]

You May Like