छावनी परिषद की समस्याओं पर हुआ विस्तार से विमर्श

जबलपुर: लोकसभा सांसद आशीष दुबे एवं कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने सर्किट हाउस क्रमांक 1 में छावनी परिषद अंतर्गत विकास कार्यों एवं व्यापारियों की समस्याओं पर बैठक की। बैठक में प्रमुख मुद्दों में छावनी परिषद के विकास कार्यों की धीमी गति, दुकानदारों के बढ़ते किराए और लाइसेंस शुल्क, और छावनी परिषद की संपत्तियों के रजिस्ट्री संबंधी समस्याएं शामिल थीं।

सांसद आशीष दुबे ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। छावनी परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सांसद एवं विधायक के मार्गदर्शन में सभी पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, व्यापारी और किसान भी उपस्थित रहे।

Next Post

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) पर वीवीआईपी मूवमेंट की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट

Sat Mar 21 , 2026
गौतमबुद्धनगर 21 मार्च (वार्ता) प्रस्तावित वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्त और यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और पार्किंग व्यवस्थाओं […]

You May Like