श्योपुर में युवक पर तेंदुए ने किया हमला

श्योपुर: विजयपुर क्षेत्र के ग्राम अर्रोद में बकरियां चराने गए एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में 35 साल का प्रभु कुशवाह घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया।ग्राम अर्रोद निवासी कल्याण कुशवाह का बेटा प्रभु कुशवाह अपनी बकरियों के साथ जंगल गया था। तभी अचानक झाड़ियों से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया, जिससे गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

उन्होंने किसी तरह युवक को तेंदुए के चंगुल से बचाया और विजयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने प्रभु कुशवाह का प्राथमिक इलाज किया और स्थिति स्थिर होने पर घर भेज दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। तेंदुए और अन्य वन्यजीवों के लगातार देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Next Post

गारमेंट्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग, लाखों के कपड़े जले

Wed Oct 22 , 2025
ग्वालियर: डबरा के सराफा बाजार स्थित कृष्णा गारमेंट्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से हादसा हो गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। दुकान में रखे लाखों रुपए के कपड़े जल गए हैं। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like