भाजपा ने श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया कारगिल विजय दिवस

मंडला।भारतीय जनता पार्टी ने कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारकों की सफाई कर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्राम चारगांव में शहीद गिरजेश उददे और मंडला के उदय चौक में शहीद उदय चंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी गई। मंत्री दिलीप जायसवाल ने शहीदों के परिजनों को शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि भाजपा शहीदों को सम्मान देने में आगे रहती है। कार्यक्रम में मंत्री संपतिया उइके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

Next Post

कचरे के ढेर में मिला नवजात बालिका का शव

Sun Jul 27 , 2025
नरसिंहपुर। ग्राम सास-बहू करेली में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों ने कचरे के ढेर में नवजात बालिका का शव देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि नवजात के गले में गहरी चोट के निशान है, जिसे देखकर कहा जा रहा था कि नवजात बालिका की हत्या […]

You May Like