इंदौर: शहर में स्थित कलेक्टर कार्यालय में एसडीएम और तहसीलदार के कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. कलेक्टर सीसीटीवी के माध्यम से राजस्व प्रकरणों की सुनवाई को लाइव देखेंगे. इन कैमरों के माध्यम से अधिकारियों की उपस्थिति, प्रकरणों की सुनवाई की प्रक्रिया और अन्य गतिविधियों की निगरानी की जाएगी.
कुछ अधिकारी समय पर नहीं पहुंचते, जिससे कार्यों में देरी होती है। इसे रोकने के लिए बोर्ड रूम में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे.
