रिश्वत लेने वाला लिपिक निलंबित

सिंगरौली । ब्लॉक शिक्षा कार्यालय बैढ़न में पिछले दिनों वायरल वीडियों को सहायक संचालक लोक शिक्षण रीवा ने गंभीरता से लेते हुये सहायक ग्रेड-2 कृष्ण मुरारी सोनी को सस्पेंड कर दिया है। निलम्बन के दौरान लिपिक का मुख्यालय बीईओ कार्यालय चितरंगी नियत किया गया है।

गौरतलब हो कि ब्लॉक शिक्षा कार्यालय बैढ़न का रिश्वत लेते एक वीडियों वायरल हुआ था, जिसमें आरोप लगा था कि एक कथित विद्यालय के संचालक से लिपिक परीक्षा फल भौतिक सत्यापन की एवज में दो बार में 600 रूपये लिया था। च्च्नवभारतज्ज् ने 12 जुलाई को च्च्बीईओ दफ्तर में रिश्वत लेते वीडियों वायरलज्ज् नामक शीर्षक खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी सिंगरौली कविता त्रिपाठी द्वारा वायरल वीडियों को गंभीरता से लेते हुये उक्त दफ्तर में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 कृष्ण मुरारी सोनी को नोटिस जारी करते हुये तीन सदस्यीय जांच टीम गठित किया गया। जहां जांच टीम के प्रतिवेदन को डीईओ ने संयुक्त संचालक लोक शिक्षण रीवा के यहां भेजा। वायरल वीडियों के आधार पर जेडी रीवा ने सहायक ग्रेड-2 कृष्ण मुरारी सोनी को निलंबित करते हुये मुख्यालय बीईओ दफ्तर चितरंगी नियत किया गया है। जेडी की इस कार्रवाई से रिश्वतखोरों में हड़कंप मच गया है। उक्त कार्रवाई की पुष्टि जिला शिक्षा अधिकारी ने की है।

Next Post

नप दफ्तर के सामने पार्षदों का धरना

Wed Jul 15 , 2026
सिंगरौली। नगर परिषद बरगवां में कथित भ्रष्टाचार, आउटसोर्स कर्मचारियों की मनमानी और सामग्री खरीदी में अनियमितताओं को लेकर बुधवार को नगर परिषद कार्यालय के सामने पार्षदों ने धरना देकर मोर्चा खोल दिया। पार्षदों ने तीन अलग-अलग ज्ञापन सौंपते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी के कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। […]

You May Like

Play sound