क्रूज हादसा :कैंडल मार्च निकालकर युवा कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

जबलपुर। बरगी में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे देश झकझोरा दिया है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को युवा कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी। यह कैंडल मार्च पहाड़िया पैलेस से रद्दी चौकी तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया ने हादसे को सीधे तौर पर प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा बताया। युवा कांग्रेस ने पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष सतेंद्र (सोनू) कुकरेले, ग्रामीण अध्यक्ष राजा श्रीवास्तव, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष पारस जैन, उवैस अंसारी, अभ्युत बाजपेयी, सौरभ यादव, नितिन सिंह, ललित सोनी, आजम अली खान, भानु यादव, गुलाम हुसैन, ताहिर अली, कपिल भोजक, शिशांत सिंह ठाकुर, मोंटी वंशकार, राजा रैकवार आदि उपस्थित रहे।

जय महाकाल संघ ने मौन धारण कर जताया आक्रोश

भारत माता चौक, सदर क्षेत्र में आज जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा बरगी क्रूज हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने आरोप लगाया कि हादसे के लिए जिम्मेदार पर्यटन विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। संगठन ने मामले की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के न्यायाधीश से कराने तथा मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग उठाई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कन्हैया तिवारी, नीलू सोनकर, अमरनाथ सोनकर, संदीप मेहरा, सुमित यादव, ओमकार पटेल, हिमांशु त्रिपाठी, ब्रह्मानंद दुबे, दीपक ठाकुर, एड. संदीप शुक्ला, विकास सराठे, सुजीत सिंह ठाकुर, राजेंद्र साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दिवंगतों को भावभीनी श्रद्धांजलि

बरगी क्षेत्र में हुई हृदयविदारक घटना में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु गौ माता चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। महिला मंडल अध्यक्ष भावना गुप्ता ने बताया कि इस दुखद घटना से समूचा क्षेत्र शोकाकुल है और सभी ने मिलकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर अपर्णा गुप्ता, श्वेता, आभा, सपना, पूर्णिमा, नीरज (एस्ट्रो), नीरज (मदन महल), नीरज (कटंगा), संजय, कमलेश, राकेश एवं दिगंबर गुप्ता सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

23 केंद्रों में 9,860 परीक्षार्थियों ने दी नीट यूजी की परीक्षा

Sun May 3 , 2026
जबलपुर। दोपहर के ठीक 12 बजे से ही शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ दिखाई देने लगी थी। हाथों में एडमिट कार्ड, चेहरे पर तनाव और उम्मीदों का मिश्रण लिए छात्र-छात्राएं समय से पहले ही पहुंच गए थे।जैसे-जैसे घड़ी की सुइयां 2 बजे के करीब पहुंचीं, […]

You May Like