ईरान और अमेरिका के बीच ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को लेकर तनाव एक बार फिर बढ़ा गया है, ईरान ने इसे संघर्ष बढ़ाने वाला बताया, संयुक्त अरब अमीरात मिसाइल हमलों में तीन भारतीय घायल हुए।
ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में ईरान के खिलाफ प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू करने का ऐलान किया है। अब इसे लेकर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्रंप के प्रोजेक्ट फ्रीडम को लेकर चेतावनी दी है।
ईरानी विदेश मंत्री ने मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट करते हुए कहा कि, किसी भी राजनीतिक समस्या का हल युद्ध या सैन्य कार्रवाई से नहीं निकाला जा सकता है। उन्होंने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की घटनाओं से यह स्पष्ट हो जाता है कि सैन्य कार्रवाई का रास्ता बेअसर है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान मध्यस्थता की में बातचीत आगे बढ़ रही है और इसे रोका नहीं जाना चाहिए।
प्रोजेक्ट फ्रीडम को प्रोजेक्ट डेडलॉक
अब्बास अरागची ने अमेरिकी और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दोनों को चेतावनी देते हुए सावधान रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए जो स्थिति को बिगाड़ सकते हैं। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के प्रोजेक्ट फ्रीडम को प्रोजेक्ट डेडलॉक यानी फंसा हुआ करार दिया।
क्या है ट्रंप का प्रोजेक्ट फ्रीडम
डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान के खिलाफ प्रोजेक्ट फ्रीडम का ऐलान किया है। इसके तहत अमेरिकी नौसेना अपने जहाजों की मदद से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे सभी जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिखाएगा, ताकि तेल और गैस से भरे जहाज बिना किसी खतरे के होर्मुज से बाहर निकल सके। ट्रंप ने इसके लिए दुनियाभर के देशों से मदद की अपील की है।
यूएई में मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव
इस बीच ईरान द्वारा यूएई में मिसाइल हमलों की खबरों ने स्थिति को गंभीर कर दिया है। हालांकि ट्रंप ने इस घटना को तुरंत युद्धविरान का उल्लंघन मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने दावा किाय कि, हमला बहुत बड़ा नहीं था और अधिकत्तर मिसाइलों को हवा में ही गिरा दिया गया था।
वहीं, ईरान ने भी UAE के फुजैराह में तेल ठिकानों पर हुए हमलों से साफ इनकार कर दिया है। ईरान के एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि ऐसा कोई भी हमला पहले से तय नहीं था। ईरान ने अमेरिकी सेना पर आरोप लगाया कि सैन्य गतिविधियों के कारण यह स्थिति बनी।
मिसाइल हमले में तीन भारतीय घायल
फुजैराह में तेल ठिकानों पर हुए हमलों में तीन भारतीय नागरिक भी घायल हुए हैं। भारतीय दूतावास ने हमले की आलोचना करते हुए कहा कि वे स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं और घायलों का इलाज सुनिश्चित कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, फुजैराह पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज जोन में आग लगने से ये लोग घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
