
रीवा।जिले की सीएम राइज स्कूलो में बसो का संचालन शासन द्वारा शुरू किया गया है. लगभग आधा सैकड़ा बसे पिछले तीन माह से बच्चो को लाने लेकर जाने का काम कर रही है. लेकिन भुगतान न होने के कारण बसो के चक्के जाम हो गये है. बुधवार को बस आपरेटर एवं चालक-परिचालक कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहा आपबीती बताते हुए भुगतान कराने के लिये ज्ञापन सौपा है.
गौरतलब है कि सीएम राइज स्कूल में बच्चो को लाने ले जाने के लिये बसे लगाई गई और समाया कम्पनी को ठेका मिला. अनुबंध के आधार पर कई बस आपरेटरो ने अपनी बसे भी लगा दी. इसके अलावा चालक-परिचालक भी रखे गये. लेकिन तीन महीने से भुगतान नही दिया जा रहा है, जबकि अनुबंध में कहा गया था कि माह के अंतिम सप्ताह को भुगतान कर दिया जायेगा. कई चालको ने आरोप लगाया कि कम्पनी ने 12 हजार वेतन देने और पीएफ काटने का अनुबंध किया था. लेकिन अनुबंध शर्तो का पालन नही किया जा रहा है, न तो पीएफ काटा जा रहा और न ही पूरा वेतन दिया जा रहा है. बस आपरेटरो का कहना है कि बसे खरीद कर लगा दी गई लेकिन न तो बसो की किश्त दे पा रहे है और न ही डीजल भरवा पा रहे है. परिवार का पालन पोषण भी कठिन हो गया है. कम्पनी द्वारा भुगतान नही किया जा रहा है, लिहाजा बसे बंद करनी पड़ रही है. आधा सैकड़ा से अधिक लोग कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी पीडि़ता बताते हुए भुगतान दिलाए जाने को लेकर ज्ञापन सौपा है.
