गौमाता संरक्षण मामला: बयान दर्ज कराने EOW पहुंचे बरोलिया, सौंपे दस्तावेज

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अभिनव बरोलिया मंगलवार को गौमाता संरक्षण एवं कल्याण से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले में अपना बयान दर्ज कराने आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) पहुंचे। उन्होंने मामले में न्याय की मांग करते हुए जांच एजेंसी को संबंधित तथ्य एवं दस्तावेज सौंपे तथा निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की।

सूत्रों के अनुसार, ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने प्रस्तुत दस्तावेजों और तथ्यों का संज्ञान लेते हुए मामले की गहन जांच करने तथा जांच के निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बयान दर्ज कराने के बाद अभिनव बरोलिया ने कहा कि गौमाता के सम्मान और न्याय के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने जांच प्रक्रिया पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि एजेंसी मामले में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यों पर आधारित जांच करेगी। बरोलिया ने कहा कि सत्य सामने लाना और दोषियों को जवाबदेह बनाना आवश्यक है।

 

Next Post

अंडरपास पर हुए जानलेवा गड्ढे

Wed Jun 10 , 2026
सतना: सतना से मैहर को जोड़ने वाले बाईपास सड़क के पहले अंडरपास पर एक तरफ का मार्ग बंद होने और बीच सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।यह स्थिति किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है। […]

You May Like