
रीवा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 4 जुलाई को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा और सिंगरौली आएंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11.50 बजे भोपाल से वायुयान से प्रस्थान कर दोपहर 12.45 बजे एयरपोर्ट रीवा पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 12.50 बजे रीवा एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 1.20 बजे सिंगरौली जिले के सरई पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री सरई में महिला सशक्तिकरण तथा जनजातीय कल्याण सम्मेलन में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सम्मेलन में सिंगरौली जिले के 503 करोड़ के 54 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे सरई से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर अनूपपुर जिले के कोतमा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे. मुख्यमंत्री शाम 5 बजे कोतमा से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर शाम 5.45 बजे एयरपोर्ट रीवा पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री डॉ यादव शाम 5.50 बजे वायुयान से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे.
